Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सियालदह से दौड़ी पहली एसी लोकल

अब इस एसी लोकल के जुडऩे से यात्री सुविधाओं में एक नया अध्याय जुड़ गया है

10 Aug 2025

सियालदह से दौड़ी पहली एसी लोकल

कोलकाता। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद पूर्वी भारत की पहली एसी लोकल ट्रेन ने रविवार से सियालदह और रानाघाट के बीच अपनी सेवाएं शुरू कर दीं। दो केंद्रीय राज्य मंत्रियों ने संयुक्त रूप से इस ट्रेन का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में भारी भीड़ उमड़ी और पूरे ट्रेन को फूलों से सजाया गया था।

सूत्रों के अनुसार, जल्द ही सियालदह–बनगांव रूट पर भी एक एसी लोकल शुरू हो सकती है, हालांकि रेलवे ने अभी इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं की है। सियालदह के डिपो अधिकारी एकलव्य चक्रवर्ती ने बताया कि एक और नई एसी रेक आ चुकी है, लेकिन किस रूट पर इसे चलाया जाएगा, इस पर अभी विचार चल रहा है। सियालदह–रानाघाट एसी लोकल में कुल 1,126 सीटें हैं। महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं, जिनकी मदद से आपात स्थिति में ट्रेन तुरंत रोकी जा सकती है और आरपीएफ से सीधी बात की जा सकती है।

ट्रेन के इंजन के आगे और पीछे दो कोच महिलाओं के लिए आरक्षित हैं और उन्हें इस तरह जोड़ा गया है कि एक कोच से दूसरे कोच में आसानी से जाया जा सके।   गौरतलब है कि सियालदह स्टेशन से रोजाना लगभग 15–18 लाख यात्री यात्रा करते हैं। सियालदह डिवीजन में कुल 110 ट्रैक हैं और रोज 915 लोकल ट्रेनें चलती हैं। अब इस एसी लोकल के जुडऩे से यात्री सुविधाओं में एक नया अध्याय जुड़ गया है। 
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सियालदह से दौड़ी पहली एसी लोकल
अब इस एसी लोकल के जुडऩे से यात्री सुविधाओं में एक नया अध्याय जुड़ गया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News